करोड़ो रूपये गबन का आरोपी बैंक मैंनेजर गिरफ़्तार

मुलताई, (राकेश अग्रवाल/अक्षय सोनी)

जोलखेड़ा के बैंक आफ महाराष्ट्र से लगभग तीन साल पहले करोड़ो रूपये का गबन करके फरार हुए ब्रांच मैंनेजर अभिषेक रत्नम को मुलताई पुलिस में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक रत्नम पिछले ढाई साल से फरार चल रहा था और दिल्ली में ही एक बैंक में नोकरी कर रहा था।इसके पूर्व भी कई बार इसको पकड़ने के लिए मुलताई पुलिस द्वारा दिल्ली में छापेमारी की गई थी, लेकिन पुलिस को कामयाबी हाथ नही लगी थी। इस बार टीआई सुनील लाटा द्वारा एक स्पेशल टीम बनाकर एएसआई करण सिंग के नेतृत्व में दिल्ली भिजाई गई थी, जिसे सफलता मिली और उसको गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसे मुलताई थाना ले आया गया है। पुलिस रिमांड के लिए पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष उसे कभी भी प्रस्तुत किया जा सकता है। 

फर्जी खाते खोलकर किया था गबन

बैंक मैंनेजर ने अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर बैंक के चपरासी को साथ लेकर लगभग 28 खाते में सवा करोड़ रुपये डालकर उसका आहरण कर लिया। इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने जाँच कर तीनो के खिलाफ मामला दर्ज किया था।जिसके बाद से मेनेजर अभिषेक रत्नम फरार चल रहा था।

Source : राकेश अग्रवाल/अक्षय सोनी

13 + 10 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]